{"_id":"6a42ae48288a3a9a470738c9","slug":"demand-raised-to-widen-salooni-gal-road-bus-crossings-causing-difficulties-chamba-news-c-88-1-cmb1003-188274-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी-गल मार्ग चौड़ा करने की उठी मांग, बसों की क्रॉसिंग बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी-गल मार्ग चौड़ा करने की उठी मांग, बसों की क्रॉसिंग बनी परेशानी
Tue, 30 Jun 2026 11:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय सलूणी से गल तक जाने वाले मार्ग को चौड़ा करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 30 किलोमीटर लंबा यह मार्ग बेहद संकरा है, जिसके कारण दो बड़े वाहन आमने-सामने आने पर एक वाहन को कई बार एक किलोमीटर तक पीछे हटना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क की संकरी चौड़ाई से स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों के साथ-साथ नौकरीपेशा लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहनों की आवाजाही बाधित होने से लोग समय पर अपने शिक्षण संस्थानों और कार्यस्थलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
ग्रामीण अनित कुमार, सुनील कुमार, विजय कुमार, रवि कुमार और सन्नी कुमार ने बताया कि इस मांग को लेकर पहले भी प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। उन्होंने विभाग से प्राथमिकता के आधार पर सड़क चौड़ी करने का कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान मदन मोहन शर्मा ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही उपायुक्त से मुलाकात कर सड़क चौड़ीकरण की मांग रखी जाएगी।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण में निजी भूमि आड़े आ रही है। यदि संबंधित लोग अपनी भूमि विभाग के नाम हस्तांतरित करते हैं तो मार्ग को चौड़ा करने का कार्य किया जा सकता है।