पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Body of missing young woman found in Chamera Dam.

Chamba News: लापता युवती का चमेरा बांध में मिला शव

Tue, 30 Jun 2026 11:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 30 Jun 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
Body of missing young woman found in Chamera Dam.
चंबा। सात दिन पहले घर से लापता हुई 25 वर्षीय युवती का शव सोमवार को बग्गा के पास चमेरा बांध से बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन

बविता (25) पुत्री हाकम चंद, निवासी गांव जडोथा, डाकघर सुनारा 22 जून को अपने घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed