पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Baraur defeated Kalka by 19 runs.

Chamba News: बरौर ने कालका को 19 रन से हराया

Mon, 29 Jun 2026 10:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Jun 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
Baraur defeated Kalka by 19 runs.
चंबा चौगान में मिंजर क्रिकेट  प्रतियोगिता को लेकर मैच के दौरान रन लेने के लिए भागते बल्लेबा
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में आयोजित मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में बरौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कालका को 19 रन से शिकस्त दी। मुकाबले में बरौर के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने संतुलित खेल का प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बरौर की टीम ने निर्धारित ओवर में 161 रन बनाए। टीम की ओर से कमल ने सर्वाधिक 61 रन और मित्तू ने 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कालका की ओर से सुमित और अक्षय ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कालका की टीम निर्धारित ओवरों में 142 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कृष ने 40 और उमेश ने 36 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरौर के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए कालका के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। बरौर की ओर से अनु ने दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। बरौर ने यह मुकाबला 19 रन से अपने नाम कर प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed