फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bears broke apple branches in Masrund area

Chamba News: मसरूंड क्षेत्र में भालुओं ने तोड़ दीं सेब की टहनियां

Fri, 07 Aug 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bears broke apple branches in Masrund area
मसरूंड में जंगली भालू ने तोड़ी सेब की टहनी गिरे फल : जागरूक पाठक
जमीन पर गिरा दिए फल, बागवान बोले- फसल को पहुंचाया काफी नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुखरी (चंबा)। मसरूंड क्षेत्र में जंगली भालुओं की दस्तक से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। भालुओं ने सेब के बगीचे में घुसकर पौधों की टहनियां तोड़ दीं। कई फलों को जमीन पर गिराकर नुकसान पहुंचाया।
बागवानों ने बताया कि सेब की अधिकांश फसल पहले ही मंडियों में भेजी जा चुकी है। बगीचे में जो कुछ सेब बचे थे, उन्हें परिवार के उपयोग और अंतिम तुड़ाई के लिए रखा गया था। तुड़ाई से पहले ही जंगली भालुओं ने बगीचे में घुसकर पौधों को नुकसान पहुंचाया। सेब गिरने के कारण फल खराब हो गए जबकि कई टहनियां भी टूट गईं।
विज्ञापन

मनसा राम, टेक सिंह, हंसो राम, खेम राज, भिंद्रों राम और किशोरी लाल ने बताया कि पौधों की टूटी टहनियां टूटने से अगले सीजन की पैदावार भी प्रभावित हो सकती है। पिछले कुछ समय से जंगली जानवर बगीचों का रुख कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और जंगली जानवरों को आबादी से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि जंगली जानवरों का आतंक काफी हो गया है। बागवान इसकी जानकारी विभाग को दें ताकि वह वन विभाग को इस बारे में अवगत करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed