{"_id":"6a78b5da545a1dde430e0003","slug":"black-flags-will-be-shown-if-buses-to-chamba-are-not-sent-by-the-15th-jai-chamba-news-c-88-1-ssml1006-192671-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के लिए 15 तक बसें न भेजीं तो दिखाए जाएंगे काले झंडे : जय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के लिए 15 तक बसें न भेजीं तो दिखाए जाएंगे काले झंडे : जय
Sun, 09 Aug 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता बोले- एचआरटीसी की हालत खराब, चंबा में डिप्टी सीएम कुछ नहीं बोले
पोल खोल अभियान के तहत एचआरटीसी की वर्कशाप में लिया वस्तुस्थिति का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भाजपा नेता जय सिंह ने कहा कि आंकाक्षी जिले में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उत्सव में मुख्य अतिथि बनने के लिए तो पहुंचे लेकिन लोगों की समस्याओं पर गौर नहीं किया।
उन्होंने बताया कि चंबा में उपमुख्यमंत्री के विभाग एचआरटीसी की हालत खराब है। इस पर उन्होंने कोई बात नहीं कही। यदि 15 अगस्त तक चंबा के लिए बसों की व्यवस्था नहीं की गई तो उनका स्वागत काले झंडों के साथ किया जाएगा। रविवार को भाजपा नेता जय सिंह पोल खोल अभियान के तहत परिवहन निगम की वर्कशाप में वस्तुस्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि बसें खराब होने से निगम की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्टाफ और कलपुर्जों की कमी के कारण हालात में सुधार करना कठिन है। जिले में 50 फीसदी रूट बंद हो चुके हैं। सभी रूटों को चलाने के लिए करीब 222 स्टाफ की जरूरत है। मौजूदा समय में करीब 49 कर्मचारी ही व्यवस्था देख रहे हैं। कई बार तो कर्मचारियों को घर में जरूरी कार्य को छोड़कर काम पर आना पड़ता है। 32 चालक और 32 परिचालक के पद खाली चल रहे हैं। सभी बसों के लिए महज 3 ही टायरमैन हैं। वर्कशॉप पुराने टायरों के कबाड़ से भर चुकी है। जगह-जगह गंदगी का आलम है। चुवाड़ी में 1999 में सब डिपो खोलने की घोषणा अब तक पूरी नहीं हुई है। इस वजह से बड़े शहरों जैसे लुधियाना, जम्मू, दिल्ली के लिए पठानकोट से बस लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
--