फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Principal visited the hospital to inquire about the condition of the injured undergoing treatment.

Chamba News: घायलों के इलाज की स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे प्राचार्य

Sun, 09 Aug 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The Principal visited the hospital to inquire about the condition of the injured undergoing treatment.
मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन घायलों से उनका हाल चाल जानते  प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता। संवाद।
किसी भी घायल को ऑपरेशन और दवाई पर नहीं खर्च करने पड़े पैसे : डॉ. पंकज
विज्ञापन

अब तक उनके ऑप्रेशन व इलाज पर आया तीन लाख खर्च, सरकारी करेगी भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन बस दुर्घटना के घायलों का रविवार को प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने हाल जाना।
घायलों से पूछा कि उन्हें दवाई या अन्य इलाज के लिए किसी प्रकार से पैसे तो नहीं देने पड़े। उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें सबकुछ मुफ्त में मिल रहा है। प्राचार्य ने कहा कि घायलों के ऑपरेशन और अन्य इलाज पर अब तक तीन लाख का खर्च आ चुका है। यह सारा खर्च सरकार ने दिया है। घायलों से एक रुपये नहीं लिया गया है। उनका पूरा इलाज मुफ्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें साफ निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के मुताबिक उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देश जारी किए।


दो मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। एक का ऑपरेशन सोमवार को होगा। प्रत्येक मरीज के ऑप्रेशन पर 50 हजार रुपये का खर्च आया है। इसके अलावा सीटी स्कैन और टांडा भेजने के लिए एंबुलेंस तक के पैसे घायलों से नहीं लिए गए हैं। इसका भुगतान भी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को जैसे ही उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज की रैपिट रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया। इसमें सभी विभागों के एचओडी शामिल हैं। ये सूचना मिलते ही घायलों का इलाज करने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। घायलों को समय पर इलाज दिया गया। अस्पताल में जो भी घायल उपचाराधीन हैं, उन सबकी हालत अब खतरे से बाहर है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि वे घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतें।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed