{"_id":"6a34281da7f8b1b3070805ac","slug":"burnt-shirt-and-belt-used-in-the-crime-recovered-from-the-forest-chamba-news-c-88-1-cmb1008-187085-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जलाई गई कमीज, वारदात में इस्तेमाल बेल्ट जंगल से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जलाई गई कमीज, वारदात में इस्तेमाल बेल्ट जंगल से बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कल्हेल हत्याकांड... मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मिली कामयाबी
मामले में एक किशोर की भी संलिप्तता, पीएमजेजेबी बोर्ड के समक्ष किया जा रहा पेश
पुल के नीचे मिला था चालक हरविंद्र का शव, मामले में गिरफ्तार किए हैं तीन आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल के चर्चित कल्हेल हत्याकांड में पुलिस को जांच के दौरान एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से मृतक की जलाई गई कमीज और वारदात में इस्तेमाल की गई बेल्ट बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मृतक के कपड़ों और बेल्ट को जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया था। इन बरामदगी को मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कल्हेल पुल के नीचे चालक हरविंद्र सिंह का शव मिलने के बाद तीसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अदालत से मिले चार दिन की पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ की और कई अहम साक्ष्य जुटाए। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपियों को पुनः अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें 1 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामले की जांच के दौरान एक किशोर की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोर को वीरवार को प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर अब 30 जून तक बाल सुधार गृह ऊना भेजा गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर जले हुए कपड़े और बेल्ट बरामद की है। मामले में नाबालिग की भी संलिप्तता पाई गई है। उसे न्यायालय ने बाल सुधार गृह ऊना भेज दिया है। अन्य आरोपियों को 1 जुलाई तक न्यायिक हिरासत मिली है।