सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   On the day of her engagement, the daughter returned home in a white shroud.

Chamba News: सगाई के दिन घर में सफेद कफन में लौटी बेटी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
On the day of her engagement, the daughter returned home in a white shroud.
चंबा चलूंज मार्ग पर मसरूंड के पास हुए हादसे के बाद शवों को सड़क तक पहुंचाने में जुटे ग्रामीण।सं
विज्ञापन
जेबीटी की परीक्षा देकर लौटी थीं अनीता, वीरवार को होनी थी सगाई

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिस घर में वीरवार को बेटी की सगाई की तैयारियां होनी थीं, वहां मातम पसरा है। वाहन दुर्घटना में काल का ग्रास बनीं 20 वर्षीय अनीता कुमारी पुत्री धर्म सिंह गांव मेहल डाकघर कोहाल अपने जीवन के नए सफर की दहलीज पर खड़ी थीं। परिवार ने उसके भविष्य को लेकर कई सपने संजो रखे थे। नियति को कुछ और ही मंजूर था। सगाई से कुछ घंटों पहले ही अनीता हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई।
सपरोट पंचायत के उपप्रधान किशन चंद ने बताया कि अनीता कुमारी ने जमा दो उत्तीर्ण करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। वह पढ़ाई में मेधावी थी और अपने पैरों पर खड़ा होकर माता-पिता का सहारा बनना चाहती थीं। बुधवार को वह चंबा शहर में जेबीटी की परीक्षा देकर सीधे रिश्तेदारी में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंची थीं। मुंडन संस्कार की खुशियों के बीच किसी ने नहीं सोचा था कि यह रात उनके जीवनभर की दर्द बन जाएगी। देर रात अनीता अपने ताऊ चुनी लाल, देवी सिंह, मोती राम, ताई बबली देवी और कुंता देवी सहित अन्य परिजनों के साथ नुआले की धाम खाने के बाद बोलेरो गाड़ी में सवार होकर घर लौट रही थीं। सभी लोग हंसी-खुशी अपने घर की ओर जा रहे थे लेकिन रास्ते में हुई दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बेटी का शव देखकर बेसुध हो गईं मां, पिता की आंखों से भी छलके आंसू
धर्म सिंह और उनकी पत्नी खेती-बाड़ी के साथ मेहनत-मजदूरी कर बेटी को पढ़ा रहे थे। बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए उन्होंने अनेक कठिनाइयों का सामना किया था। हादसे ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया। उनकी मौत के बाद परिवार में अब माता-पिता और छोटा भाई ही रह गए हैं। जिस बेटी की सगाई के लिए घर में खुशी का माहौल था, उसका शव जब सफेद कफन में लिपटा घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मां बार-बार बेटी का चेहरा देखकर बेसुध हो रही थीं जबकि पिता की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। अनीता की असमय मौत ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। यह हादसा माता-पिता के उन सपनों को भी अपने साथ ले गया जिन्हें उन्होंने वर्षों की मेहनत और उम्मीदों से संजोया था।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed