{"_id":"6a7ca82a173a3067800148e9","slug":"bus-delayed-by-an-hour-35-passengers-kept-waiting-chamba-news-c-88-1-cmb1002-193038-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक घंटा देरी से चली बस, इंतजार करते रहे 35 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक घंटा देरी से चली बस, इंतजार करते रहे 35 यात्री
Wed, 12 Aug 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-अमृतसर रूट पर बस की मरम्मत के चलते हुई देरी, गर्मी और अंधेरे में बैठे रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-अमृतसर रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बस मंगलवार देर रात को निर्धारित समय से एक घंटा देरी से रवाना हुई। बस को रात 11 बजे चलना था लेकिन यह रात 12 बजे बस स्टैंड से रवाना हुई।
बस के इंतजार में करीब 35 यात्री रात 10 बजे से ही बस स्टैंड पर बैठे रहे। बस के समय पर रवाना न होने पर यात्रियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। परिवहन निगम की ओर से बस की मरम्मत किए जाने का हवाला दिया गया। बस में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी जबकि वे समय पर बस स्टैंड पहुंच गए थे।
यात्रियों में सुशील कुमार, करण कुमार, सोनू कुमार, दलजीत कुमार, बंटी कुमार, आकाश कुमार ने बताया कि बस के इंतजार के दौरान यात्रियों की परेशानी उस समय और बढ़ गई, जब बस स्टैंड में बिजली की व्यवस्था नहीं थी। गर्मी के बीच यात्री अपने सामान के साथ अंधेरे में बैठे रहे। रात के समय बस सेवा में एक घंटे की देरी होने से खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ सफर कर रहे लोगों को परेशानी हुई। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की कि बसों की तकनीकी स्थिति पहले ही जांची जाए।
विज्ञापन
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस की मरम्मत करते वक्त देरी हुई। इस लिए बस थोड़ी लेट रवाना हुई ताकि बीच रास्ते में बस में कोई तकनीकी खराबी न आ जाए।