फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car plunges off the road on the Banikhet-Dalhousie route.

Chamba News: बनीखेत-डलहौजी मार्ग पर सड़क से गिरी कार

Thu, 06 Aug 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 06 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Car plunges off the road on the Banikhet-Dalhousie route.
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-डलहौजी मार्ग पर वीरवार दोपहर भटियां के पास एक मारुति 800 कार सड़क से करीब 10 फीट नीचे गिर गई। कार सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सहायता की। वीरवार दोपहर करीब 12:30 बजे डलहौजी से चंबा की ओर जा रही मारुति 800 कार भटियां के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। कार करीब 10 फुट नीचे जाकर रुक गई। दुर्घटना के समय कार में चालक जोगिंदर कुमार (66), उनकी पत्नी कुसुम लता (63) और छह वर्षीय पोती नाविका सवार थे। तीनों निवासी गांव चनेड़ बताए गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। घटना के संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed