{"_id":"69c4137526d9b751c508b4c8","slug":"chamba-literature-festival-will-get-regular-format-mukesh-chamba-news-c-88-1-cmb1002-178419-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा साहित्य उत्सव को मिलेगा नियमित स्वरूप : मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा साहित्य उत्सव को मिलेगा नियमित स्वरूप : मुकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने विशेष योगदान देने वाली विभूतियां को किया सम्मानित
अंतर-महाविद्यालय साहित्यिक गतिविधियों के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा साहित्य उत्सव को अब नियमित वार्षिक स्वरूप मिलेगा। यह घोषणा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बचत भवन में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में कही।
उन्होंने बताया कि भविष्य में साहित्य उत्सव का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के तत्वावधान में हर वर्ष किया जाएगा। उपायुक्त ने उत्सव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, पूर्व अधिकारियों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और प्रेस प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन की निरंतरता बनाए रखने के लिए एक संस्था के पंजीकरण का सुझाव भी दिया और सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. विद्यासागर शर्मा से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। उपायुक्त ने महाविद्यालय प्रबंधन को जिला स्तर पर अंतर-महाविद्यालय साहित्यिक गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। जिला भाषा अधिकारी को विभिन्न महाविद्यालय परिसरों में साहित्यिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने भी विद्यार्थियों और नवोदित साहित्यकारों से रचनाएं महाविद्यालय प्रशासन एवं जिला भाषा अधिकारी को भेजने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त राहुल धीमान, प्राचार्य डॉ. राकेश राठौर, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत रमन रवि, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने विचार रखे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के विद्यार्थियों शिवानी, आफरीन मलिक, चिंतन कुमार, प्रांजल, ममता, काजल और रोहित कुमार ने भी उत्सव से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
--
Trending Videos