सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rohit and Riya were awarded the best athletes.

Chamba News: रोहित और रिया को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Mar 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rohit and Riya were awarded the best athletes.
चंबा के तीसा कॉलेज में वा​र्षिक सामारोह के दौरान मेधावी को सम्मानित करते मुख्यति​थि।संवाद
विज्ञापन
तीसा कॉलेज के वार्षिक समारोह में सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय तीसा में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य प्रो. परविंदर कुमार ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्ष भर की शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों का ब्योरा रखा। इस दौरान समारोह में रोहित और रिया को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीए प्रथम वर्ष में साखी को पहले, पंकज को दूसरे और चीनो देवी को तीसरे स्थान से नवाजा गया। बीए द्वितीय वर्ष में हनीता ने पहला, आरती ने दूसरा और गुड्डो देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की सूची में मनीषा पहले, सीतो दूसरे और पूनम तीसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय में केशव ने प्रथम, अर्पिता ने द्वितीय और भानु प्रताप ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष में अंशिका ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय और नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि बीएससी द्वितीय वर्ष में गौरव प्रथम स्थान पर रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. अमरजीत शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में कड़े परिश्रम और उच्च लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों के महत्व पर भी बल दिया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्राॅफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सहित, गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed