सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   With the arrival of summer, shepherds headed for the mountains.

Chamba News: गर्मियां आते ही भेड़पालकों ने किया पहाड़ों का रुख

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
With the arrival of summer, shepherds headed for the mountains.
चंबा में राजपुरा के पास भेड़ो संग पहाड़ो का रूख करते भेड़पालक।संवाद
विज्ञापन
चंबा। गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही भेड़पालकों ने पशुधन के साथ मैदानी इलाकों से ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों का पलायन शुरू कर दिया है।
Trending Videos

पंजाब से कई भेड़पालक पशुधन के साथ भरमौर और चुराह की धारों का रुख कर रहे हैं। सर्दी की दस्तक होने पर भेड़पालक ऊपरी धारों से उतरकर मैदानी इलाकों का रुख करते हैं। पहाड़ों पर सर्दियों में भारी बर्फबारी होती है। ऐसे में वहां पशुओं के लिए रहना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि वे सर्दी के दौरान मैदानी इलाकों में पलायन करते हैं। गर्मी शुरू होते ही पहाड़ों पर लौटने लगते हैं। गर्मी के मौसम में पहाड़ों पर हरियाली रहती है पशुओं के चारे की भी कमी नहीं होती। मैदानी इलाकों में इतनी अधिक गर्मी होती है जिसे मवेशियों के लिए भी सहन करना कठिन होता है। यही वजह है कि हर साल ऋतु के साथ भेड़पालक पशु धन के साथ पलायन करते हैं। पंजाब में सर्दी का मौसम काटने गए भेड़ पालक अब पहाड़ों की तरफ लौटने शुरू हो गए हैं। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed