{"_id":"69c566b27b54b7e9f90fca62","slug":"hadsar-kugati-road-closed-due-to-rock-fall-chamba-news-c-88-1-ssml1006-178509-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चट्टान गिरने से हड़सर-कुगति मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चट्टान गिरने से हड़सर-कुगति मार्ग बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रजौर नाले के पास गिरी चट्टान, वाहन और राहगीर चपेट में आने से बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। हड़सर-कुगति मार्ग रजौर नाले पर चट्टान गिरने से अवरुद्ध हो गया। इस कारण प्रंघाला, हड़सर और कुगति पंचायतों के लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।
वीरवार शाम को करीब साढ़े तीन बजे चट्टान गिरने से मार्ग हो गया। देर शाम तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था। लोक निर्माण विभाग की टीम बहाली में जुटी रही।
गनीमत यह रही कि जब चट्टान सड़क पर गिरी तो वहां कोई वाहन या राहगीर नहीं था। अन्यथा जान-माल का भी नुकसान हो सकता था। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता धनी राम ने बताया कि चट्टान गिरने से बंद हुए मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लास्टिंग कर चट्टान को तोड़कर हटाया जाएगा। संवाद
--
Trending Videos