{"_id":"69c5668ad992372fa908cfe3","slug":"private-schools-should-focus-on-admission-process-for-25-percent-poor-children-chamba-news-c-88-1-cmb1003-178507-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 25 प्रतिशत गरीब बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया पर जोर दें निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 25 प्रतिशत गरीब बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया पर जोर दें निजी स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एससीपीसीआर (राज्य आयोग बाल अधिकार संरक्षण) के तहत बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक एवं जिला परियोजना अधिकारी विकास महाजन ने की।
इसमें बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके कल्याण और शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। सभी निजी और सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से आरटीई अधिनियम की धारा 12(1) (सी) के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। इसके तहत निजी विद्यालयों में वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाती हैं। कार्यक्रम के दौरान बाल अधिकारों की रक्षा, सुरक्षित एवं अनुकूल विद्यालय वातावरण सुनिश्चित करने के बारे भी निर्देशित किया गया। बैठक में खंड परियोजना अधिकारियों समे खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos