{"_id":"6a81eda6208ac22a620ae7da","slug":"chambas-medical-team-reaches-a-location-that-was-a-challenge-to-access-chamba-news-c-88-1-ssml1006-193334-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जहां पहुंचना चुनौती, वहां पहुंची चंबा की मेडिकल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जहां पहुंचना चुनौती, वहां पहुंची चंबा की मेडिकल टीम
Sun, 16 Aug 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गम क्षेत्रों में 37 शिविर लगाकर 3,700 से अधिक लोगों की जांच, प्रदेश में मिला पहला स्थान
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने जिला आयुष अधिकारी को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर-द्वार मोबाइल मेडिकल यूनिट चंबा ने प्रदेश भर में पहला स्थान पाया है। इसके लिए जिला आयुष अधिकारी को स्वतंत्रता दिवस के समारोह पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आयुष विभाग की इस यूनिट ने जिले में करीब 37 स्वास्थ्य जांच शिविर अति दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लगाए। इन शिविरों में 3700 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें इलाज के लिए दवाइयां उपलब्ध करवाईं। यह आंकड़ा प्रदेश की अन्य कोई भी मोबाइल मेडिकल युनिट नहीं छू पाई। यही वजह है कि चंबा की टीम को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
इस उपलब्धि में जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन, प्रभावी निगरानी एवं विभागीय सहयोग से मोबाइल मेडिकल यूनिट ने जिले के दुर्गम क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है। यूनिट के इंचार्ज डॉ. राजिंदर ठाकुर और आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी दलीप कुमार जरयाल को दुर्गम एवं दूरदराज क्षेत्रों में समर्पित भाव से स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए विशेष रूप से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि यह सम्मान न केवल मोबाइल मेडिकल यूनिट की कार्यकुशलता एवं समर्पण का प्रमाण है, बल्कि दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आयुष विभाग की प्रतिबद्धता और टीम भावना की भी सराहनीय मिसाल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उनकी युनिट दूर दराज के लोगों को घर द्वार जाकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।
विज्ञापन
--