सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Charas recovered from Chicken Corner shop, accused arrested

Chamba News: चिकन कॉर्नर की दुकान से चरस बरामद, आरोपी दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Charas recovered from Chicken Corner shop, accused arrested
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर 494 ग्राम चरस की बरामद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 494 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी दुकान की आड़ में चरस बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों सूचना मिली थी कि कुलदीप निवासी गांव नचनोटी डाकघर भड़ेला तहसील सलूणी जिला चंबा अपनी नचनोटी स्थित चिकन, अंडा और सब्जी की दुकान में चरस बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर रखी आटा चक्की के नीचे स्टील के कंटेनर में रखा हल्के नीले रंग का एक लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफा खोलने पर उसके अंदर काले रंग का बत्ती के आकार का पदार्थ मिला। इसे सूंघने और अनुभव के आधार पर चरस पाया गया। तोलने पर इसका वजन 494 ग्राम निकला। इस पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप के खिलाफ थाना तीसा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed