{"_id":"6a6cde5073c7e3764f00fa73","slug":"chief-minister-sukhu-will-preside-over-the-closing-ceremony-of-the-minjar-fair-chamba-news-c-88-1-ssml1004-191723-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिंजर मेले का समापन करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिंजर मेले का समापन करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू
Fri, 31 Jul 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम करेंगे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मेडिकल कॉलेज के 200 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का भी करेंगे लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि सीएम एक अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा। वह 2 अगस्त को सुबह 10:50 बजे ऐतिहासिक चौगान में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात 11:55 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित नए परिसर में नवनिर्मित 200 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल भवन का लोकार्पण करेंगे। संस्थान के संकाय (फैकल्टी) सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ बैठक भी करेंगे।
दोपहर 2:40 बजे चंबा चौगान में दंगल प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। सीएम दोपहर बाद 4:25 बजे मिंजर मेले के समापन पर शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए अखंड चंडी महल जाएंगे। यहां से शोभा यात्रा के साथ मिंजर विसर्जन के लिए लोअर जुलाहकड़ी में रावी नदी के समीप मंजरी गार्डन जाएंगे। मिंजर विसर्जन की रस्म के बाद परिधि गृह लौटेंगे। लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। रात्रि 9:30 बजे मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे। मिंजर स्मारिका का भी विमोचन करेंगे। मुख्यमंत्री 3 अगस्त को सुबह 11 बजे चंबा से प्रस्थान करेंगे।
--