पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children arrived at the polio booth in colorful attire.

Chamba News: रंग-बिरंगे परिधानों में पोलियो बूथ पर पहुंचे बच्चे

Mon, 29 Jun 2026 10:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Jun 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
Children arrived at the polio booth in colorful attire.
चंबा। जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान उत्साह और जागरूकता के माहौल में शुरू हुआ। सुबह से ही अभिभावक अपने नन्हे बच्चों को रंग-बिरंगे परिधानों में सजाकर पोलियो बूथों तक लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

पोलियो अभियान के तहत जिले में 48,486 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान 45,349 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई। 94 फीसदी लक्ष्य को हासिल पूरा किया गया।
विज्ञापन

कई बच्चे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की तरह सजे-धजे नजर आए तो वहीं अभिभावकों ने तेज धूप के बावजूद उन्हें सुरक्षित तरीके से बूथों तक पहुंचाया।
मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। इसके बाद जिले के सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 10:30 बजे राजपुरा क्षेत्र में एक मां अपने बच्चे को तेज धूप से बचाने के लिए छाते की छांव में लेकर पोलियो केंद्र पहुंचती दिखाई दी। जिले के अन्य केंद्रों पर भी माताएं और पिता बच्चों को गोद में उठाकर या हाथ पकड़कर बूथों तक लाते नजर आए।
जनसाली, मुगला और सपड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों के पोलियो बूथों पर सुबह से दोपहर तक बच्चों और अभिभावकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में 542 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 12 शहरी बूथ शामिल हैं।
इसके अलावा यात्रियों और प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तीन ट्रांजिट पाॅइंट चंबा बस स्टैंड, समोट बस स्टैंड और तुन्नुहट्टी चेक पोस्ट पर बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के करीब 1,800 अधिकारी-कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य सहयोगी पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed