{"_id":"6a3427cf48ca467c78009a54","slug":"children-showcased-their-talents-at-the-event-chamba-news-c-88-1-cmb1014-187119-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कार्यक्रम में नौनिहालों ने बिखेरे हुनर के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कार्यक्रम में नौनिहालों ने बिखेरे हुनर के रंग
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। आंगनबाड़ी केंद्र ककीरा में समर मेला फर्स्ट 2026 रेडिनेस का आयोजन किया गया। इसमें 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों ने भाग लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत ककीरा जरई के प्रधान संदीप थापा और पंचायत ककीरा कस्बा की प्रधान पूनम थापा ने की। कार्यक्रम में वृत्त पर्यवेक्षिका किरन बैरी ने अभिभावकों को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास के महत्व की जानकारी दी। मेले के दौरान बच्चों के लिए पजल गेम, पेंटिंग, रस्सी कूद, संतुलन प्रतियोगिता, प्रारंभिक गणित और वर्णमाला से जुड़ीं गतिविधियां करवाई गईं। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी स्टाफ ने अतिथियों और अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार जताया। संवाद
--