फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children showcased their talents at the talent hunt

Chamba News: टैलेंट हंट में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग

Sun, 25 Oct 2026 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 25 Oct 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Children showcased their talents at the talent hunt
डलहौजी के सुभाष चौक में तीन आयु वर्गों के बीच मुकाबला
विज्ञापन

विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के सुभाष चौक पर रविवार को रमणीय डलहौजी वेलफेयर सोसायटी की ओर से टैलेंट हंट प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने नृत्य और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डलहौजी हिल टॉप स्कूल की प्रेसीडेंट डॉ. पूनम धवन ने मुख्य अतिथि और तहसीलदार रमेश चौहान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर बहल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आयोजकों ने डॉ. पूनम धवन और रमेश चौहान को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. पूनम धवन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनके सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। तहसीलदार रमेश चौहान ने भी बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग में अक्षिता ने पहला, भूमिका ने दूसरा और आध्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। अर्पिता और समायरा को सांत्वना पुरस्कार मिला। तीन से छह वर्ष आयु वर्ग में सारा प्रथम, मानवी द्वितीय और नाइरा तृतीय रहीं। सात से 12 वर्ष आयु वर्ग में शिवनय ने पहला, आंचल ने दूसरा और माहिरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवांक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में किरण शर्मा और साहिलप्रीत सिंह शामिल रहे। मंच संचालन ऋषभ घई ने किया। इस अवसर पर हिल टॉप स्कूल के चेयरपर्सन सुधीर धवन, नगर परिषद डलहौजी की उपाध्यक्ष रीना जरयाल, हरीश महाजन, प्रीति गंडोत्रा, श्वेता सिंह और निशा महाजन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed