सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM is boasting about robotic surgery, patients are yearning for free treatment: Dr. Janak

सीएम रोबोटिक सर्जरी की हांक रहे डींगे, मुफ्त इलाज को तरस रहे मरीज : डॉ. जनक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
CM is boasting about robotic surgery, patients are yearning for free treatment: Dr. Janak
विज्ञापन
बोले, अमीर मरीजों को मिलेगी यह सर्जरी
Trending Videos

गरीब मरीजों को दस रुपये पर्ची शुल्क लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बुनियादी इलाज नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की वाहवाही लूट रहे हैं। जबकि इतनी महंगी सर्जरी गरीब मरीजों के लिए करवाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। यह बात भरमौर विस क्षेत्र के विधायक डॉ. जनकराज ने प्रेस बयान जारी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड पर मरीजों को मुफ्त इलाज नहीं मिल रहा है फिर रोबोटिक सर्जरी करवाने के लिए सरकार गरीब मरीजों के लिए कैसी व्यवस्था करेगी। मौजूदा समय में लाखों लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में रोबोटिक सर्जरी केवल लोगों को गुमराह करने का जरिया है। मेडिकल कॉलेज चंबा की बात की जाए तो यहां पर न तो पर्याप्त विशेषज्ञ हैं। गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए दो से तीन महीने की तारीख दी जा रही है। इसी प्रकार से सीटी स्कैन के लिए भी लंबी तारीख दी जा रही है। यही हाल प्रदेश के अन्य सरकारी अस्पतालों का है। ऐसे में सरकार रोबोटिक सर्जरी शुरू करके क्या साबित करना चाहती है। आकांक्षी जिले के लोग रोबोटिक सर्जरी के लिए पांच से दस लाख रुपये कब जमा कर पाएंगे। इस सर्जरी की सुविधा उन अमीर मरीजों को होगी, जोकि इससे पहले विदेशों में जाकर अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे थे। अब सरकार ने उनके लिए प्रदेश में सुविधा प्रदान कर दी है जबकि प्रदेश में गरीब मरीजों के लिए सरकार ने दस रुपये पर्ची का शुल्क लगाने का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed