{"_id":"69b2b3368a0c3864b609824a","slug":"greenery-returns-to-the-fields-wheat-crop-gets-a-lifeline-chamba-news-c-88-1-cmb1002-177065-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खेतों में लौटी हरियाली, गेहूं की फसल को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खेतों में लौटी हरियाली, गेहूं की फसल को मिली संजीवनी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में हुई बारिश से सूखे की मार झेल रहे किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिन से बारिश न होने के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और बगीचों में लगाए गए नए पौधे मुरझाने लगे थे, लेकिन अब मेघ बरसने से खेतों में फिर से हरियाली लौट आई है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी मिल गई है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण फसल की पैदावार प्रभावित हो रही थी और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही थी। बागवानों के अनुसार बारिश से हाल ही में लगाए गए फलदार पौधों को भी काफी फायदा हुआ है, जिससे उनकी बढ़त बेहतर होगी।
किसानों-बागवानों रमेश कुमार, सुरेश कुमार, धमेंद्र सिंह, जगदीप कुमार, सोनू कुमार, संजीव कुमार आदि का कहना है कि कुछ दिन से खेतों में नमी की कमी हो रही थी। गेहूं की फसल सूखने लगी थी। बारिश होने से फसल को काफी फायदा मिलेगा और उत्पादन भी बेहतर होने की उम्मीद है। नए लगाए गए पौधों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हुई है। नए पौधों को नमी की जरूरत रहती है और सेब के बगीचों में इन दिनों खाद डालने का समय है। बारिश के बाद बागवान बगीचों में खाद डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आगे भी मौसम ऐसा ही बना रहा तो पैदावार अच्छी होगी और बागवानों को भी लाभ मिलेगा।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि समय-समय पर होने वाली ऐसी बारिश खेतीबाड़ी के लिए बेहद जरूरी है। इससे फसलों को प्राकृतिक रूप से नमी मिलती है और उत्पादन पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। यह फसल किसानों के लिए फायदेमंद है।
Trending Videos