सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Conducted a drill for relief and rescue operations in the event of a cloudburst.

Chamba News: बादल फटने की स्थिति में राहत, बचाव कार्यों का किया अभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Conducted a drill for relief and rescue operations in the event of a cloudburst.
विज्ञापन
बनीखेत के पधर मैदान में सोमवार को हुई मॉक ड्रिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पधर मैदान में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, प्रशासन, एनडीआरएफ, भारतीय सेना, एनसीसी और होम गार्ड के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल हुई।
इस दौरान बादल फटने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इसमें प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, घायलों को निकालने, प्राथमिक उपचार देने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से आए डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा जैसी परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक वकील चंद ने प्राथमिक उपचार और सीपीआर की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना या आपदा के समय घायल व्यक्ति को समय पर प्राथमिक उपचार देना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को सीपीआर की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कर इसके महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, होम गार्ड जवान तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सामूहिक तैयारी पर बल दिया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed