सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress is afraid that BJP-backed candidates may win: Pawan

कांग्रेस को डर, भाजपा समर्थित प्रत्याशी ही न जीत जाएं : पवन

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Congress is afraid that BJP-backed candidates may win: Pawan
विज्ञापन
पूर्व सदर विधायक पवन नैय्यर ने सरकार पर लगाए चुनाव मेंदेरी करने के आरोप
Trending Videos


कहा, बार-बार बदला जा रहा है रोस्टर, नही उतारेगी बीजेपी अपने उम्मीदवार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत चुनाव में देरी और बार-बार रोस्टर बदलने को लेकर सदर के पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं भाजपा समर्थित प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच चुनाव न जीत जाएं। इस कारण जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाली जा रही है। पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने चंबा के भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधानों के साथ एक बैठक की।
इसमें वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पवन कुमार, रूमाल सिंह, जग्गो राम, देस राज, सोनू कुमार, पंकज कुमार, काकू राम, विपन कुमार और राजेश कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि भाजपा अपने उम्मीदवार पंचायत चुनाव में नहीं उतारेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने अपने समर्थकों को समायोजित करने के लिए उपायुक्त को पांच प्रतिशत शक्ति दी है जो अनुचित है। यदि सरकार अपने लोगों को चुनाव में उतारना चाहती है तो उसे अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार अपने उम्मीदवार नहीं देगी लेकिन सरकार से आग्रह है कि पंचायत राज व्यवस्था को प्रभावित न किया जाए और समय पर चुनाव करवाए जाएं। प्रदेश सरकार की मनमानी के चलते पंचायत चुनाव करीब छह महीने देरी से हो रहे हैं। बार-बार रोस्टर में फेरबदल किया जा रहा है। इससे खुद विधायक भी असमंजस में हैं कि किसे चुनाव मैदान में उतारा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी स्थिति को भलीभांति समझती है। उन्होंने कहा कि सरकार कितने भी प्रयास कर ले, जनता इस बार उन्हें किसी भी सीट पर जीतने नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed