{"_id":"69cea44e294b48b26806ee9d","slug":"the-players-returned-from-nepal-with-gold-on-their-sleeves-chamba-news-c-88-1-cmb1002-179202-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पलकों पर बैठाए नेपाल से\n\n\n\nसोना जीतकर लौटे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पलकों पर बैठाए नेपाल से सोना जीतकर लौटे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सलूणी बाजार पहुंचने पर गोल्ड मेडल जीतने वाले होनहारो का स्वागत करते ग्रामीण: जागरूक पाठक
विज्ञापन
योग राज और पंकज का ढोल-नगाड़ों की थाप पर स्वागत, फूलमालाएं पइनाईं
दोनों ने 300 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में जीता है स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। नेपाल में अंतरराष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंकज बसंत और योगराज का चंबा पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
सलूणी पहुंचने पर भी जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें फूलमालाएं पहनाईं गईं। सलूणी क्षेत्र के दो युवाओं ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते गोल्ड मेडल जीते हैं। खरोठी पंचायत के पंकज बसंत ने 300 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि खड़जौता के योग राज ने 5000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सलूणी पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। दोनों परिवारों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों में धर्म सिंह पठानिया, पवन ठाकुर, मदन ठाकुर, सन्नी प्यार सिंह और तुला राम ने बताया कि आज के समय में कई युवा नशे जैसी बुरी आदतों की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं इन दोनों युवाओं ने मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संवाद
--
Trending Videos