सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus was pushed and sent on its route

Chamba News: धक्का से स्टार्ट कर रूट पर भेज दी एचआरटीसी की बस

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus was pushed and sent on its route
चंबा डिपो की वर्कशॉप में धक्का लगाकर बस को स्टार्ट करते कर्मचारी:
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पनेला रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस वर्कशॉप में ही जवाब दे गई। बस इतनी खराब हालत में थी कि वह स्टार्ट तक नहीं हो पा रही थी।
Trending Videos

बारिश के बीच कर्मचारियों ने बस को धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश शुरू की। भीगते हुए फिसलन भरे हालात में काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आखिरकार बस स्टार्ट हुई। इसके बाद उसी हालत में बस को रूट पर भेज दिया गया।
यात्रियों ने बताया कि जिस बस को वर्कशॉप में ही ठीक नहीं किया जा सका, उसे सड़कों पर दौड़ाना कितना सुरक्षित है। यात्रियों में इसको लेकर नाराजगी है। उन्होंने कहा कि आए दिन बसों में खराबी सामने आती है लेकिन सुधार के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। धक्का लगाकर बसों को रूट पर भेजा जा रहा है। ये आधे रास्ते की हांफ जाती हैं। यात्रियों ने मांग की है कि बसों की सही से मरम्मत करने के बाद ही रूट पर भेजा जाए। जो बस वर्कशॉप में स्टार्ट नहीं हो पा रही थी अगर रास्ते में खराब होती या कुछ अनहोनी होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। यात्रियों को ही परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बसों की मरम्मत कर ही रूट पर भेजा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed