सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rain washed away the ointment applied by PWD

Chamba News: बारिश ने धो दिया पीडब्ल्यूडी का लगाया मरहम

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rain washed away the ointment applied by PWD
बारिश से दलदल में तब्दील हुआ बनीखेत-बडेरु-खैरी सड़क। संवाद
विज्ञापन
कीचड़ में बदला बनीखेत-बडेरु-खैरी सड़क का 50 मीटर हिस्सा, फिसलकर आगे बढ़ रहे यात्री
Trending Videos

गिरते-पड़ते जंगल के रास्ते से खड़ी चढ़ाई चढ़कर दूसरी तरह पहुंच रहे राहगीर
---
बनीखेत-बडेरु-खैरी सड़क पर खस्ताहाल 50 मीटर का हिस्सा यात्रियों की हिम्मत की खूब परीक्षा ले रहा है। दो दिन की लगातार बारिश से पीडब्ल्यूडी की ओर से मिट्टी से भरे गड्ढे दलदल में बदल गए हैं।
पीडब्ल्यूडी के लगाए मरहम को बारिश ने धो डाला है। अब कीचड़ में दोपहिया वाहन चालक फिसलकर आगे बढ़ रहे हैं। छात्र-छात्राएं और नौकरीपेशा लोग गिरते-पड़ते, जंगल और चट्टानों के रास्ते से अपनी मंजिल तक पहुंच रहे हैं। सड़क का यह हिस्सा साहस और जुझारूपन का मैदान बन गया है। बुधवार को शिक्षण संस्थानों, विभागों और अपने काम के सिलसिले में निकले लोगों को मजबूरी में खड़ी चढ़ाई पार कर जंगल के रास्ते से दूसरे किनारे तक पहुंचना पड़ा। कई लोग अपनी बाइक बडेरु की ओर खड़ा कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नीतिन पाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बाथरी/बनीखेत (चंबा)। दिन : बुधवार, समय : सुबह 9: 15 बजे, स्थान : बनीखेत-बडेरु मार्ग। बडेरु की ओर से पहुंची बस चालक ने सड़क की हालात देख सवारियां को सुरक्षा के लिहाज से यहीं पर उतरने का हवाला दिया। चालक बात सुन सवारियां बस से नीचे उतर आईं। इनमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और अपने काम के सिलसिले में बनीखेत और डलहौजी जाने वाले लोग शामिल रहे। बीस मिनट तक सोच-विचार करने के बाद सवारियों ने सड़क से चढ़ाई कर जंगल से होते हुए दूसरे किनारे पर पहुंचने का निर्णय लिया। इनके पीछे स्कूल- कॉलेज की छात्राएं, नौकरीपेशा और अन्य लोग हाथों में सामान के थैले लेकर चल पड़े। खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद चील के जंगल के बीच से होते हुए लोग आगे बढ़ते हुए चट्टान से होते हुए बनीखेत की ओर पहुंचे। यहां से लोग निजी वाहनों और बसों में रवाना हुए। बनीखेत की ओर से बसों और निजी वाहनों में पहुंचे लोग भी सड़क की बदतर हालत देख जंगल के रास्ते ही दूसरी ओर जाने के लिए रवाना हुए। सुबह 10:10 बजे बाइक सवार बनीखेत की ओर से बडेरु की ओर जाने के लिए पहुंचा। उसने कीचड़ से होते हुए आगे बढ़ने का निर्णय लिया और चल निकला। सड़क के बीच अत्यधिक कीचड़ के पास पहुंचने पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरने लगा। बाइक सवार ने अपना संतुलन बनाते हुए अपने आप को बचाया और आगे निकल गया। आगे सड़क पर पांव रख कर ही वह धीरे-धीरे आगे बढ़ा। उसे देख रहा दूसरा बाइक सवार सड़क पार करने का हौसला नहीं कर पाया। सवार ने अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी और जंगल के रास्ते आगे के लिए निकला। राहगीरों में लक्की, सूरज, सुरजीत, संजय कुमार, पल्लवी, वीना, मधु, निशा, पवन कुमार, रिंकू ने कहा कि सड़क के इस भाग को अस्थायी रूप से ठीक किया गया था लेकिन दो दिन की लगातार हो रही बारिश से फिर से ये फिर से बंद हो गया है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील धवन का कहना है कि मौके पर जेसीबी भेज कर सड़क को बहाल करवा दिया गया है। मौसम के खुलते ही सड़क के इस भाग को पक्का करने का काम भी शुरू किया जाएगा।
--
बनीखेत-बडेरु-खैरी मार्ग की हालत काफी दयनीय है। यहां से स्कूटी गुजारना दांत खट्टे करने से कम नहीं है। - वीर बहादुर, सिहारू
--
खैरी से रोजाना बनीखेत में काम के सिलसिले में आना-जाना लगा रहता है। लेकिन, सड़क का 50 मीटर हिस्सा दलदल बन चुका है। - विशाल, सिहारू
--
दिहाड़ी लगा कर परिवार का भरण-पोषण करता हूं। कभी आने-जाने के लिए बस मिल पाती है तो कभी नहीं। सड़क के इस हिस्से में दलदल उनके लिए चुनौती बना हुआ है। - गणेश कुमार, धारद
--
माल वाहक गाड़ियों के साथ आना-जाना लगा रहता है। माल वाहक गाड़ियों का जर्जर मार्ग से गुजरना चुनौती बना हुआ है। - संजय कुमार, लाहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed