सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now the wheels of two buses have stopped on the Chamba-Saluni route.

Chamba News: अब चंबा-सलूणी रूट पर थम गए दो बसों के पहिये

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Now the wheels of two buses have stopped on the Chamba-Saluni route.
आधे रास्ते खराब खड़ी सलूणी की एचआरटीसी की बस: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बीच राह में एचआरटीसी की बसें खराब होने से परेशान होते रहे यात्री
Trending Videos

कई निजी वाहनों में लिफ्ट लेकर तो कुछ पैदल सफर तय कर पहुंचे घर

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। अब चंबा-सलूणी मार्ग पर एचआरटीसी की दो बसों के पहिये थम गए। बसें खराब होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बसों में सवार यात्री काफी देर तक सड़क के किनारे इंतजार करते रहे। फिर कई लोग निजी वाहनों में लिफ्ट लेकर तो कुछ पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे। एचआरटीसी बस सुबह 11 बजे चंबा से सलूणी रूट पर जा रही थी। बीच रास्ते में तकनीकी खराबी आने के कारण बस के पहिये थम गए। इसमें करीब 20 सवारियां थीं। दूसरी बस सुबह 10 बजे सलूणी से चंबा की ओर आ रही थी। सलूणी मुख्यालय से चलने के बाद कुछ ही दूरी पर बस में तकनीकी खराबी आ गई। बस खराब होने से इसमें सवार लगभग 35 सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोनों बसों के बीच राह खराब होने से यात्रियों में रोष देखने को मिला। बसों के पुन: स्टार्ट न होने से काफी देर तक इंतजार के बाद कई यात्रियों को मजबूरन निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। कुछ लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन और एचआरटीसी प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में अनिल कुमार, बिंदु कुमार, राहुल कुमार, करन कुमार, रतन चंद, सीमा कुमारी, किरण कुमारी और ममता देवी ने बताया कि इस रूट पर बसों की खराब स्थिति और बार-बार होने वाली खराबियों से रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूरा सफर होने से पहले की बसें आधे रास्ते हांफ जाती हैं। अब तो बसों में सफर करने में भय लगा रहता है। उन्होंने निगम से बसों की नियमित जांच और बेहतर रखरखाव की मांग की है। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बार-बार उच्चाधिकारी को इस बारे में अवगत करवाया जा रहा है। मेकेनिक की कमी भी वर्तमान में चल रही है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
--

आधे रास्ते खराब खड़ी सलूणी की एचआरटीसी की बस: जागरूक पाठक

आधे रास्ते खराब खड़ी सलूणी की एचआरटीसी की बस: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed