फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cracks in the house due to land subsidence, took shelter at brother's house

Chamba News: जमीन धंसने से मकान में दरारें, भाई के घर ली शरण

Sat, 08 Aug 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cracks in the house due to land subsidence, took shelter at brother's house
सलूणी के झटियास गांव निवासी प्रमेश ने परिवार के साथ खाली किया घर
विज्ञापन

बोले- कभी भी हो सकता है जमींदोज, प्रशासन से मौके का निरीक्षण करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। पंचायत भड़ेला के झटियास गांव में शुक्रवार देर रात को जमीन धंसने से एक मकान के पांच कमरों में दरारें आ गई हैं। मकान की हालत इतनी खराब हो गई है कि परिवार को उसमें रहने में डर लग रहा है।
मकान मालिक प्रमेश कुमार पुत्र हिम्मू ने परिवार के साथ रात अपने भाई के घर में बिताई। परिवार के पांच सदस्य भाई के घर में ही रह रहे हैं।
प्रमेश ने बताया कि देर रात अचानक जमीन धंसने लगी। इसके बाद उनके मकान के पांच कमरों में दरारें आ गईं। उन्हें आशंका है कि यदि जमीन और धंसी तो मकान कभी भी जमींदोज हो सकता है। परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने मकान खाली कर दिया है। वह गरीब और बेरोजगार हैं। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मकान असुरक्षित होने के बाद उनके सामने परिवार को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। सीमित संसाधनों के कारण नया आशियाना बनाना भी उनके लिए आसान नहीं है। प्रभावित ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण करवाकर परिवार की स्थिति का आकलन किया जाए। मकान में रहना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में प्रशासन उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर रहने की व्यवस्था उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र कुमार कटोच ने बताया कि मामले को लेकर तहसीलदार को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पटवारी को भी मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन करने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी और प्रभावित परिवार को जल्द संभव सहायता उपलब्ध करवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed