{"_id":"6a6cdd434f5849a215057fd9","slug":"cracks-in-the-road-near-bharmour-chowk-zero-point-pedestrian-movement-on-the-footpath-halted-chamba-news-c-88-1-cmb1003-191754-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर चौक जीरो पॉइंट के पास सड़क में दरारें, फुटपाथ पर आवाजाही रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर चौक जीरो पॉइंट के पास सड़क में दरारें, फुटपाथ पर आवाजाही रोकी
Fri, 31 Jul 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग चंबा ने एहतियात के तौर पर फुटपाथ से आवाजाही पर लगाई रोक
चंबा शहर के समीप सड़क की निचली ओर चल रहा मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा शहर के भरमौर चौक स्थित जीरो पॉइंट के समीप करीब 20 मीटर सड़क पर दरारें आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। सुरक्षा के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने एहतियातन सड़क के किनारे बने फुटपाथ से लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विभाग ने प्रभावित हिस्से को बैरिकेडिंग कर सुरक्षित कर दिया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। सड़क के जर्जर हिस्से पर पत्थर भी रख दिए हैं। मौके पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी भी लोगों को इस बारे जागरूक कर रहा है। जिस स्थान पर सड़क में दरारें आई हैं, उसके ठीक नीचे मिनी सचिवालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण गतिविधियों और हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण भूमि के खिसकने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि भरमौर चौक जीरो पॉइंट शहर का प्रवेश द्वार है। सड़क के किनारे फुटपाथ भी बनाए गए हैं मगर फुटपाथ के साथ ही करीब बीस मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों में रमेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, राज कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमीर चंद, राकेश कुमार ने बताया कि यह मार्ग शहर का व्यस्त संपर्क मार्ग है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को लेकर उचित कदम उठाए जाएं। एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने बताया कि इस बारे लोक निर्माण विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिए है। फिलहाल, क्षतिग्रस्त हिस्से पर एहतियातन सुरक्षा प्रबंध कर दिए है। साथ ही फुटपाथ पर भी आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन
--