सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DC office parking converted into ATM taxi stand

Chamba News: डीसी दफ्तर की पार्किंग बनी एटीएम टैक्सी स्टैंड

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
DC office parking converted into ATM taxi stand
चंबा जिलाधीश के निर्देशित बोर्ड में कार्यालय में आने वाले लोगों की गाड़ियों को पार्क करने का है
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए लगा है बोर्ड
Trending Videos

एसबीआई ने भी लगाया बोर्ड, लिखा यह स्थान बैंक एटीएम टैक्सी के लिए है रिजर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपायुक्त कार्यालय में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए बनाई पार्किंग को एसबीआई ने अपनी एटीएम टैक्सी की पार्किंग बना दिया है। इसको लेकर उन्होंने वहां बोर्ड भी लगा दिया है जबकि जिलाधीश कार्यालय का बोर्ड पहले से लगा है।
इसमें साफ लिखा है कि कार्यालय में जाने वाले लोग यहां अपने वाहन खड़ा कर सकते हैं। हैरानी की बात है कि यातायात पुलिस भी जिलाधीश के आदेशों की पालना करने के बजाय एसबीआई के फरमान की पालना कर रही है। एटीएम टैक्सी का चालक वहां तैनात पुलिस कर्मी को तुरंत उन वाहनों के चालान काटने के लिए बोल देता है जो अपने वाहनों को वहां खड़ा कर चले जाते हैं। जिलाधीश के साफ निर्देश हैं कि कार्यालय में आने वाले लोगों के वाहन यहां खड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधीश के आदेशों वाले बोर्ड को हटाने का भी प्रयास किया गया है। बोर्ड गिरने के कगार पर है। उसी बोर्ड के नीचे लगी रेलिंग पर एसबीआई का बोर्ड लगा है। इसमें लिखा गया है कि यह स्थान बैंक एटीएम टैक्सी के लिए रिजर्व है। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि वे जिलाधीश के निर्देशों की पालना करें या एसबीआई के निर्देशों का अनुसरण करें। सुदेश ठाकुर, विनोद कुमार, रंजीत शर्मा, वीर सिंह, जय सिंह, प्यार सिंह और नेक राज ने बताया कि दूरदराज के लोग चंदा जुटाकर वाहन लेकर समस्या के निदान के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचते हैं। यदि उन्हें वाहन पार्क करने के लिए स्थान नहीं मिलेगा तो उनके चालान कट सकते हैं। इस दिशा में उपायुक्त को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जो स्थान जिन गाड़ियों की पार्किंग के लिए दिया गया है, वहां पर सिर्फ वही गाड़ियां पार्क होंगी।

--

चंबा जिलाधीश के निर्देशित बोर्ड में कार्यालय में आने वाले लोगों की गाड़ियों को पार्क करने का है

चंबा जिलाधीश के निर्देशित बोर्ड में कार्यालय में आने वाले लोगों की गाड़ियों को पार्क करने का है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed