फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand to start Cardiology department at the medical college soon.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी विभाग जल्द शुरू करने की मांग

Thu, 06 Aug 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 06 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Demand to start Cardiology department at the medical college soon.
वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में शहर की समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन

शहर में बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू करने की प्रमुखता से उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक होटल इरावती में प्रधान ओमप्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनहित, स्वास्थ्य सेवाओं, तकनीकी शिक्षा और शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सरकार और प्रशासन के समक्ष मांगें रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी विभाग को शीघ्र शुरू करने और लंबे समय से रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भरने की मांग की गई। कहा गया कि अस्पताल में रेटिना जांच के लिए ओसीटी मशीन नहीं है। इसकी मांग वर्षों से की जा रही है। आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और ट्रॉमा सेंटर को पूरी तरह कार्यशील बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सफल आयोजन पर खुशी जताई। राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चंबा दौरे और जिले के लिए की गई विकासात्मक घोषणाओं पर आभार जताया। सदर के विधायक नीरज नैय्यर और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रयासों की भी सराहना की। मिंजर मेले के दौरान चामुंडा माता, लक्ष्मीनारायण मंदिर, राजमहल सहित धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की अपेक्षित स्तर पर सजावट न होने पर चिंता जताई। शहर में सफाई और सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज सरोल को इंजीनियरिंग कॉलेज का दर्जा देने की मांग दोहराई। शहर में बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू करने का मुद्दा भी उठाया। संगठन ने कहा कि शहर की संकरी गलियों में सामान्य एंबुलेंस का पहुंचना कई बार संभव नहीं होता। ऐसे में बाइक एंबुलेंस सेवा दुर्घटना और अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में उपयोगी होगी। महासचिव सुरेश कश्मीरी, ईश्वर प्रसाद शर्मा, डीके मेहता, निक्कू राम हुनेरिया, एमपी वैश्य, हरेंद्र सिंह बिजलबान, चैन लाल शर्मा, भागेश बोहरा, डॉ. आरपी पुरी, उत्तम चंद धवन, आरसी धीमान, सरदार प्रेम सिंह, चेतन मरवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed