सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Development work will be completed on time: Jeet Singh

समय पर पूरे होंगे विकास कार्य : जीत सिंह

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
Development work will be completed on time: Jeet Singh
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना विशेष प्राथमिकता रहेगी। साथ ही सभी विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करवाया जाएगा। यह बात लोक निर्माण विभाग सर्किल डलहौजी में अधीक्षण अभियंता का पदभार संभालने के बाद जीत सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि जिले में प्रदेश सरकार के जितने भी लोक निर्माण विभाग से संबंधित विकास कार्य चल रहे हैं, उन सभी कार्यों को गुणात्मक और तय समय पर पूरा करवाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पिछले साल मणिमहेश यात्रा में भारी आपदा के कारण भरमौर एनएच तबाह हो गया था। इसको उन्होंने मात्र 10 दिनों में यातायात के लिए बहाल करवा दिया। उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पिछले साल उन्हें स्टेट अवार्ड से भी नवाजा है। उनके जिले में बतौर अधीक्षण अभियंता सेवाएं देने से विकास कार्यों को गति मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed