{"_id":"69db7e0a5fac09831800481b","slug":"the-electoral-chessboard-is-being-laid-out-discussions-are-taking-place-behind-closed-doors-chamba-news-c-88-1-cmb1003-180188-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिछने लगी चुनावी बिसात, बंद कमरों में हो रहा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिछने लगी चुनावी बिसात, बंद कमरों में हो रहा मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी नगर परिषद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज
विशाल आनंद
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में नगर परिषद के चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। बंद कमरों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस बार नगर परिषद के अध्यक्ष का पद महिला के लिए (ओपन) होने से इस पद पर सबकी निगाहें हैं। गौरतलब है कि डलहौजी के नौ वार्डों में से जीते हुए प्रत्याशी ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चयन करेंगे। सूत्रों का कहना है कि वार्ड तीन जीपीओ ओपन है। इस वार्ड में विधायक डीएस ठाकुर के संभावित उम्मीदवारों में जंग छिड़ी हुई है। पिछली बार मात्र एक वोट से अपनी नगर परिषद जीतने से वंचित रहने वाले पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने भी इस बार कमर कस ली है। वार्ड छह कथलग, जहां से पिछले चुनाव में नगर परिषद को महिला के रूप में अध्यक्ष पद मिला था, इस बार महिला ओपन होने से फिर से चुनाव रोचक हो गया है। इस बार कई वार्डों में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं और कई पुराने चेहरे भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला भी हो सकता है। इस पर भी चर्चा का बाजार गर्म है। डलहौजी नगर परिषद के चुनाव पर शिमला तक की नजर रहती है। यहीं से आगे डलहौजी विधानसभा का चुनावी माहौल बनता है। बंद कमरों में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा चल रही है। वोटर लिस्ट को भी खंगाला जा रहा है कि कौन किसका पक्का वोटर है। डलहौजी नगर परिषद के सभी नौ वार्डों में एक-एक वोटर पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। पिछले नगर परिषद के चुनाव में एक वोट की कीमत सबको समझ आ गई थी। इस बार नगर परिषद के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार या उनके परिवार में से किसी ने अवैध कब्जा तो नहीं किया है, यह पहलू भी रोचक नजर आ रहा है। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी अवैध कब्जाधारी और उनके परिवार में से कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ सकता। इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं।
Trending Videos