सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sports Club Udaipur defeated BRTC

Chamba News: स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर ने बीआरटीसी को हराया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:31 AM IST
विज्ञापन
Sports Club Udaipur defeated BRTC
विज्ञापन
उदयपुर क्रिकेट मैदान में खेला गया मैच
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उदयपुर क्रिकेट मैदान में रविवार को बीआरटीसी और स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की टीम ने नौ विकेट से बीआरटीसी की टीम को शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि मैच में बीआरटीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 144 रन बनाए। इसमें बीआरटीसी की ओर से फैजी ने 61 रन की पारी खेली। स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की ओर से वीरेन कौशल ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें रोहित नारंग ने 65 और वीरेन ने 51 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed