फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devraj took charge as the Station House Officer (SHO) of Tisa Police Station.

Chamba News: देवराज ने संभाला तीसा थाना प्रभारी का कार्यभार

Wed, 12 Aug 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 12 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Devraj took charge as the Station House Officer (SHO) of Tisa Police Station.
चुराह (चंबा)। थाना तीसा में करीब एक माह से खाली चल रहे थाना प्रभारी के पद पर देव राज ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने मंगलवार को थाना तीसा के नए प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

देव राज इससे पहले पुलिस थाना सुंदरनगर, पुलिस थाना सदर हमीरपुर और पुलिस थाना नादौन में सेवाएं दे चुके हैं। थाना प्रभारी देव राज ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाना और कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है। पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। खासकर गरीब और असहाय लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed