सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Doctors and staff will have to provide written details before going anywhere.

Chamba News: चिकित्सक-कर्मचारी को कहीं जाने से पहले लिखकर देना होगा ब्योरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
Doctors and staff will have to provide written details before going anywhere.
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों को परिसर के बाहर जाने संबंधी जानकारी लिखकर देनी होगी। डयूटी के दौरान चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के बाजार समेत अन्य जगहों पर होने की शिकायतें मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। अब चिकित्सक और अन्य कर्मचारियों को कहीं पर भी जाने से पहले मूवमेंट रजिस्टर पर इसका ब्योरा लिखकर देना होगा। इसका मकसद मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ प्रदान करना है। खैर, प्रबंधन के इस फैसले को लेकर डयूटी से गायब रहकर यहां-वहां घूमने वाले चिकित्सकों समेत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। उन्होंने आपातकालीन वार्ड में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर और अन्य स्टाफ को निर्देश दिए कि वे आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर करें। साथ ही इलाज के समय किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इतना ही नहीं, चिकित्सक समेत सभी कर्मचारियों के लिए एक मूवमेंट रजिस्टर तैयार करने के भी निर्देश दिए जिसमें चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ को कहीं जाने पर इसका पूरा विवरण लिखकर देना होगा। इससे साफ हो सकेगा कि ड्यूटी से अधिकारी जानबूझकर गायब रहा या उसके पीछे अन्य वजह रही। साथ ही अधिकारी को भी यह ज्ञात रहे कि टीम कहां पर है। इस दौरान उन्होंने स्टाफ को व्यवस्थाएं सुधारने के भी निर्देश दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed