सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Light snowfall near Chask Bhatori polling station

Chamba News: चस्क भटोरी मतदान केंद्र के पास हल्की बर्फबारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
Light snowfall near Chask Bhatori polling station
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी में 3600 मीटर ऊंचाई पर स्थित चस्क भटोरी मतदान केंद्र में 28 मई को मतदान होना है लेकिन मंगलवार को जब वहां पर मतदान की तैयारियों में जुटे अधिकारी पहुंचे तो हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह सात से आठ बजे तक हल्की बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ। इसके बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और धूप खिलने से मतदान केंद्र पहुंची टीम ने राहत की सांस ली। पंचायतीराज चुनाव के तहत पांगी घाटी का सबसे सुदूर और दुर्गम चस्क भटोरी मतदान केंद्र बर्फबारी और शून्य से नीचे के तापमान के बीच मतदान के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है।
Trending Videos


यहां तक पहुंचने का सफर किसी बड़े मिशन से कम नहीं था। चुनाव टीम को पहले किलाड़ से 45 किलोमीटर का सफर बस से तय करना पड़ा। इसके बाद टीम ने छह किलोमीटर की खड़ी और खतरनाक पैदल चढ़ाई बर्फ के बीच तय की। संकीर्ण पहाड़ी रास्ते और संकरे मोड़ पर गगनचुंबी चोटियों के बीच हर कदम पर जान का जोखिम था। इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो जाता है। इससे सामान्य व्यक्ति की सांसें फूलने लगती हैं। इसके बावजूद चुनाव कर्मचारी अपने साथ चुनावी सामग्री लेकर समय पर मतदान केंद्र पहुंचे। चस्क भटोरी गांव में रहने वाले 19 परिवारों के लिए यह केंद्र उनकी अपनी गांव की सरकार चुनने का एकमात्र जरिया है। यहां कुल 98 मतदाता हैं। इनमें 57 पुरुष और 41 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी 28 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 28 मई को सुबह ठीक सात बजे से इस ऐतिहासिक मतदान केंद्र पर वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रदेश के सबसे ऊंचे और दुर्गम केंद्रों में से एक चस्क भटोरी में तैनात इन वीर चुनाव कर्मियों का यह समर्पण पूरे लोकतंत्र के लिए एक महान मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed