पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Egg prices reached 800 per hundred in June.

Chamba News: जून में 800 रुपये प्रति सैकड़ा पहुंचे अंडों के दाम

Mon, 29 Jun 2026 10:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Jun 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
Egg prices reached 800 per hundred in June.
चंबा। बढ़ती गर्मी के साथ अब अंडों के दाम भी लोगों का पारा चढ़ाने लगे हैं। जून में थोक बाजार में अंडों का भाव 800 रुपये प्रति सैकड़ा तक पहुंच गया है। महज एक महीने में कीमतों में 100 से 150 रुपये की बढ़ोतरी होने से इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं और गृहिणियों की रसोई पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार मई में अंडों का थोक भाव 650 से 700 रुपये प्रति सैकड़ा था, जो अब बढ़कर 800 रुपये तक पहुंच गया है। पंजाब और हरियाणा से आने वाली अंडों की खेप गर्मी के कारण कम हो गई है।
विज्ञापन

अधिक तापमान में परिवहन के दौरान अंडे खराब होने का खतरा रहता है, जिससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
व्यापारियों का कहना है कि सामान्य तौर पर जून और जुलाई में अंडों के दाम कम रहते थे लेकिन इस बार इसके उलट लगातार तेजी बनी हुई है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणी संतोष कुमारी, तनु कुमारी, भारती कुमारी और रेखा देवी ने बताया कि बच्चों के टिफिन और पोषण के लिए अंडा जरूरी है लेकिन बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि मई में अंडों की एक ट्रे 200 से 210 रुपये में मिल जाती थी, जबकि अब यही ट्रे 230 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं एक बॉक्स की कीमत बढ़कर 1,440 रुपये हो गई है, जो पिछले महीने की तुलना में 150 से 200 रुपये अधिक है।

इस वर्ष जनवरी से मार्च तक अंडों की एक ट्रे का मूल्य करीब 240 रुपये था। अप्रैल और मई में कीमतों में कुछ गिरावट आई थी लेकिन जून के अंतिम सप्ताह में फिर तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में महंगाई के इस दौर में अंडों के बढ़ते दाम आम लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed