फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire breaks out in truck cabin; driver jumps out to save his life.

Chamba News: ट्रक के केबिन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 05 Aug 2026 11:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in truck cabin; driver jumps out to save his life.
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बैली के समीप धू-धू कर जलता ट्रक।संवाद
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैली के समीप सोमवार देर रात एक ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, अग्निशमन विभाग की तत्परता से ट्रक के शेष हिस्से को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। घटना रात करीब 12:24 बजे की है। अग्निशमन चौकी बनीखेत के प्रशामक बाली राम ने बताया कि सूचना मिलने पर फायरमैन अनिल कुमार, मघर सिंह, राजेश और चालक विजय की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ट्रक चालक राजू निवासी भलेई ने बताया कि वह दिल्ली से पाइपों को लेकर चंबा जा रहा था। बैली के पास पहुंचते ही वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से केबिन में आग भड़क उठी। चालक ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

आग के कारण ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया, जिससे करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं, अग्निशमन विभाग ने समय रहते कार्रवाई कर करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया। आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed