{"_id":"6a2846da5da804a6a2061bc0","slug":"forest-fire-reaches-the-road-traffic-comes-to-a-halt-chamba-news-c-88-1-ssml1006-186115-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जंगल की आग सड़क तक पहुंची, थमा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जंगल की आग सड़क तक पहुंची, थमा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिमगिरी (चंबा)। कंधवारा वन बीट के जंगल में मंगलवार को भड़की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें सड़क तक पहुंचने से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। स्थिति को गंभीर होता देख वन विभाग ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने पानी की बौछार कर सड़क किनारे लगी आग पर काबू पाया और एक घंटे बाद यातायात बहाल करवाया।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ सुशील कुमार गुलेरिया भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयासों का नेतृत्व किया। काफी देर तक विभागीय टीम जंगल में डटी रही और आग को नियंत्रित करने में जुटी रही।
डीएफओ ने बताया कि इन दिनों सलूणी क्षेत्र के कई जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रारंभिक तौर पर यह आग प्राकृतिक कारणों से नहीं बल्कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा लगाए जाने की आशंका है। उन्होंने स्थानीय लोगों से ऐसे लोगों की पहचान करने और विभाग को सूचना देने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जंगल की आग से न केवल बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचता है बल्कि कई वन्य जीव भी इसकी चपेट में आकर जान गंवा देते हैं। इसलिए जंगलों को आग से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।