{"_id":"6a28467ab4bc856af702b29d","slug":"new-wooden-bridges-will-be-built-on-the-manimahesh-pilgrimage-route-chamba-news-c-88-1-ssml1006-186116-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा मार्ग पर बनेंगे नए लकड़ी के पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा मार्ग पर बनेंगे नए लकड़ी के पुल
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में एडीएम विकास शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हड़सर-धनछो पैदल मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विकास शर्मा ने बताया कि जिन स्थानों पर पुलों को नुकसान पहुंचा था, वहां लकड़ी के नए पुलों का निर्माण किया जाएगा।
निरीक्षण दल में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, वन्य प्राणी विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। अधिकारियों ने पिछले वर्ष बारिश और भूस्खलन से प्रभावित हुए मार्ग के असुरक्षित हिस्सों का विस्तृत निरीक्षण किया और चल रहे मरम्मत और वैकल्पिक मार्ग निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन किया।
एडीएम ने बताया कि भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्ग के विकल्प के रूप में नए रास्ते का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य समय पर पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान लगातार बारिश के कारण हड़सर से मणिमहेश जाने वाले पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था, जिससे रास्ते को भारी नुकसान पहुंचा था। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार प्रशासन ने समय रहते तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एडीएम ने बताया कि जिन स्थानों पर पुलों को नुकसान पहुंचा था, वहां वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से लकड़ी के पुलों का निर्माण किया जाएगा। इससे यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।