{"_id":"69f2386dc85958774a08a937","slug":"forest-guard-and-staff-suspended-over-illegal-felling-tasked-with-recovering-timber-chamba-news-c-399-1-sml1003-462682-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अवैध कटान में वनरक्षक और कर्मी सस्पेंड, लकड़ी बरामद करने का भी दिया जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अवैध कटान में वनरक्षक और कर्मी सस्पेंड, लकड़ी बरामद करने का भी दिया जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जितनी अधिक मात्रा में लकड़ी बरामद होगी, उतनी ही जल्दी बहाली होने की उम्मीद बढ़ेगी
विभाग ने दोनों कर्मियों को जारी किया था नोटिस, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई
पांगी के चौंरी और वरन्यू जंगल में आधा दर्जन देवदार के हरे पेड़ों पर चली थी कुल्हाड़ी
प्रवीण कुमार
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में हुए अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने वन रक्षक और वन कर्मी को सस्पेंड कर दिया है। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसका संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने यह कार्रवाई की है।
दूसरी ओर विभाग ने निलंबित किए दोनों कर्मचारियों को ही लकड़ी को बरामद करने का जिम्मा साैंपा है। जिन पेड़ों का अवैध कटान हुआ है, अब उन्हें ही इन पेड़ों की लकड़ी बरामद करनी होगी। जितनी अधिक मात्रा में लकड़ी बरामद होगी, उतनी ही जल्दी उनकी बहाली होने की उम्मीद बढ़ेगी।
वन परिक्षेत्र साच के चौंरी जंगल में देवदार के पेड़ों पर अवैध तरीके से कुल्हाड़ी चलाने पर विभाग ने वन कर्मी की लापरवाही पकड़ी है। कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। वरन्यू जंगल में भी वन रक्षक की लापरवाही सामने आने पर उसे भी सस्पेंड कर दिया है। मामले में स्थानीय लोगों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। इसलिए वन विभाग लोगों के घरों में दबिश देकर अवैध तरीके से रखी लकड़ी को जब्त कर रहा है।
विज्ञापन
एक ही घर में विभाग को देवदार के 40 स्लीपर मिले। इनके ऊपर टीडी से संबंधित कोई भी हैंबर नहीं लगा था। परिवार का तर्क था कि नाले में जो लकड़ी बहकर आई थी, उससे यह स्लीपर बनाए गए हैं। वन विभाग की अनुमति के बिना कोई भी कहीं से भी वन संपदा नहीं ले सकता। स्लीपरों को जब्त कर लिया है। अब तक 77 स्लीपर बरामद किए गए हैं।
--
संदेह... कोई घर ऐसा नहीं होगा जहां लकड़ी नहीं होगी
वन विभाग की दबिश से स्थानीय लोगों में हड़कंप है। संदेह जताया जा रहा है कि ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां देवदार की लकड़ी न रखी हो। अधिकतर लोगों के पास बिना अनुमति रखी लकड़ी हो सकती है। विभाग की कार्रवाई का स्थानीय लोग विरोध भी कर रहे हैं। यही लोग सरकार और प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे थे। अब जब विभाग जांच कर रहा है तो उसमें अडंगा डाला जा रहा है।
--
अवैध कटान में विभाग के दो कर्मचारियों की लापरवाही आई है। दोनों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें स्थानीय लोगों की मिलीभगत से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। लोगों के घरों की तलाशी ली जा रही है। जो भी मामले से जुड़ा होगा, उसके खिलाफ कार्रवान्होकी जाएगी। - रवि गुलेरिया, डीएफओ