{"_id":"6a7f513cdb120449020b2dd3","slug":"freedom-fighter-day-observed-at-sardar-ajit-singhs-memorial-chamba-news-c-88-1-ssml1004-193256-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरदार अजीत सिंह के समाधि स्थल पर मनाया स्वतंत्रता सेनानी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरदार अजीत सिंह के समाधि स्थल पर मनाया स्वतंत्रता सेनानी दिवस
Fri, 14 Aug 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी पब्लिक स्कूल के सौजन्य से पंचपुला स्थित सरदार अजीत सिंह के समाधि स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर कैप्टन जीएस ढिल्लों ने की।
कार्यक्रम में विभिन्न देशों में भारत के राजदूत रह चुके। प्रसिद्ध पंजाबी साहित्यकार दिवंगत नानक सिंह के पौत्र नवदीप सूरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नगर परिषद अध्यक्ष वंदना चड्ढा, प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य मनोज चड्ढा, एसडीएम अनिल भारद्वाज और तहसीलदार रमेश चौहान विशेष अतिथि रहे।
इस दौरान वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। विशेष रूप से प्रसिद्ध पंजाबी साहित्यकार दिवंगत नानक सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुख्यातिथि नवदीप सूरी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के योगदान को याद करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने डिजिटल दौर में पुस्तकों की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। डलहौजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बैंड के माध्यम से देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
--