{"_id":"6a7f50540c82758bfd038df7","slug":"the-splendor-of-minjar-has-faded-leaving-behind-filth-in-the-chaugan-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193262-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिंजर की रौनक गई, चौगान में गंदगी छोड़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिंजर की रौनक गई, चौगान में गंदगी छोड़ गई
Fri, 14 Aug 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौगान मैदान में चारों ओर लगे कूड़े के ढेर, बदबू से परेशान हो रहे लोग
चौगान नंबर एक से चार तक जगह-जगह जमा है कीचड़ और कूड़ा
मोहम्मद अयूब
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन के बाद ऐतिहासिक चौगान की सूरत बिगड़ गई है। चौगान नंबर एक से लेकर चार तक कई जगह कीचड़ और कूड़ा जमा है। इसके अलावा जगह-जगह गंदगी फैली होने से बदबू का आलम है।
इससे चौगान में घूमने और आराम करने पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिंजर मेले के दौरान चौगान में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रही। साथ ही अस्थायी दुकानें और अन्य गतिविधियां भी संचालित की गईं।
बारिश के कारण मैदान के कई हिस्सों में पानी जमा होने से कीचड़ हो गया और साथ कूड़ा फैला है। मेले के समापन के बाद दुकानें तो हटा दी गईं लेकिन मैदान को पूरी तरह व्यवस्थित करने में अभी समय लग रहा है। कई स्थानों पर कीचड़ और गंदगी के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। हालांकि, नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की टीम चौगान की सफाई और सुधारीकरण में जुटी है। कर्मचारियों की ओर से मैदान से गंदगी हटाने के साथ ही अन्य जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। बावजूद इसके चौगान के कई हिस्सों में अभी भी बदहाल स्थिति बनी हुई है। कीचड़ के कारण दुर्गंध फैलने से आसपास के लोगों और यहां आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में नरेश कुमार, सुरेश कुमार, सुधीर कुमार, नितिन कुमार सहित अन्य ने कहा कि चौगान चंबा की ऐतिहासिक पहचान है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पर्यटक और बच्चे पहुंचते हैं। ऐसे में मेले के बाद मैदान की सफाई और व्यवस्था जल्द बहाल की जानी चाहिए। लोगों ने नगर परिषद से सफाई कार्य में तेजी लाने, कीचड़ हटाने और चौगान को जल्द पहले की तरह व्यवस्थित करने की मांग की है। उधर, एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने बताया कि चौगान से गंदगी हटाने को लेकर कार्य किया जा रहा है। जल्द कूड़ा-कर्कट हटा दिया जाएगा। इसके बाद चौगान के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रयास किए जाएंगे।
--