{"_id":"69d3ea96303dc05d9f0c3c83","slug":"get-a-cardiologist-soon-and-also-get-a-cath-lab-facility-chamba-news-c-88-1-ssml1007-179613-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जल्द मिले हृदय रोग विशेषज्ञ, कैथ लैब भी भी मिले सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जल्द मिले हृदय रोग विशेषज्ञ, कैथ लैब भी भी मिले सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी।संवाद
विज्ञापन
वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
चंबा डिपो के लिए एचआरटीसी की नई बसें उपलब्ध करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक इरावती में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष ओंम प्रकाश गोस्वामी ने की। इसमें जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में मेडिकल कॉलेज की स्थिति पर चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में कई वर्षों से हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हुई है। न ही कैथ लैब की सुविधा उपलब्ध हुई है। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में शुरुआती 1 से 3 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। सुविधा न होने के कारण मरीजों को टांडा, शिमला या चंडीगढ़ रेफर किया जाता है। इस दौरान कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। एसोसिएशन ने विशेषज्ञ की नियुक्ति और लैब स्थापना की मांग सरकार से उठाई है। एसोसिएशन ने एचआरटीसी डिपो की बदहाली पर भी रोष जताया। बैठक में बताया गया कि डिपो की अधिकांश बसें अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। ये बसें यात्रियों के लिए खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने मांग की है कि चंबा डिपो को जल्द नई बसें उपलब्ध करवाई जाएं। नए और पुराने बस अड्डे के लिए 15-20 मिनट में शटल बस सेवा नियमित रूप से चलाई जाए। इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज के पास पुरानी जर्जर कैंटीन के निकट खाली क्षेत्र को पार्किंग के लिए इस्तेमाल करने और टीबी अस्पताल के पास, कसाकड़ा मोहल्ला और धड़ोग मोहल्ला जैसे स्थानों पर अस्थायी छोटी पार्किंग सुविधाएं विकसित करने का आग्रह किया। एसोसिएशन ने विधायक नीरज नैय्यर की ओर से शुरू किए गए विकास कार्यों, विशेषकर मिनी सचिवालय का निर्माण, भट्ठी नाला रोड को पुल से जोड़ने और अन्य कार्यों की सराहना की।
--
Trending Videos