सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pickles, Chukh and Sheera changed the fate of women

Chamba News: अचार, चुख और शीरा ने बदली महिलाओं की तकदीर

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Pickles, Chukh and Sheera changed the fate of women
स्वयं सहायता समूह की महिला
विज्ञापन
घरेलू उत्पादों से जीवन ज्योति स्वयं सहायता समूह कुंराह की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
Trending Videos

लोगों के बीच बनाई उत्पादों ने पहचान, मिंजर मेले समेत बाजार में बढ़ी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। जीवन ज्योति स्वयं सहायता समूह कुंराह से जुड़ीं छह महिलाओं ने घरेलू उत्पादों के जरिये आत्मनिर्भरता की मजबूत राह बनाई है।
रीता देवी, पूजा देवी, महिमा देवी, सिमरन और मीनाक्षी देवी सहित समूह की सदस्य पिछले पांच वर्षों से मिलकर अचार, चुख, शीरा, जरीस और ऊनी स्वेटर तैयार कर रही हैं। पारंपरिक स्वाद और गुणवत्ता के चलते उनके उत्पादों ने स्थानीय लोगों के बीच खास पहचान बना ली है। इन महिलाओं की मेहनत का नतीजा है कि अब उनके बनाए उत्पाद सिर्फ गांव तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मिंजर मेले सहित जिले के विभिन्न मेलों और चंबा बाजार में भी खूब बिक रहे हैं। खासकर उनके अचार और शीरा की मांग लगातार बढ़ रही है जिससे उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। समूह की महिलाएं बताती हैं कि शुरुआत में संसाधनों की कमी और बाजार तक पहुंच एक बड़ी चुनौती थी लेकिन आपसी सहयोग और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने हर मुश्किल को पार किया। आज यह समूह न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन चुका है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed