सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HPV vaccine will be administered from April 4 to 26.

Chamba News: चार से 26 अप्रैल तक लगेगा एचपीवी टीका

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccine will be administered from April 4 to 26.
विज्ञापन
चंबा। जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 4, 5,12,19 और 26 अप्रैल को शिविर लगाए जाएंगे। इसमें 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं को एचपीवी का टीका निशुल्क लगाया जाएगा।
Trending Videos

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण होता है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग 28 स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष शिविर कर रहा है ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं टीकाकरण का लाभ उठा सकें। अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को निर्धारित तिथियों पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अवश्य लेकर आएं और उनका टीकाकरण सुनिश्चित करें।
यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed