{"_id":"6a74c1ef07e49520e103b15f","slug":"hrtc-bus-breaks-down-mid-journey-wheels-locked-for-an-hour-chamba-news-c-88-1-ssml1006-192377-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बीच रास्ते में खराब हुई एचआरटीसी की बस, एक घंटे तक जाम रहे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बीच रास्ते में खराब हुई एचआरटीसी की बस, एक घंटे तक जाम रहे पहिये
Thu, 06 Aug 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर-चंबा रूट पर चनणी के पास टायर पंक्चर होने से यातायात प्रभावित
मार्ग के दोनों ओर लगीं कतारें, दुर्गम रूटों पर बेहतर बसें चलाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर से चंबा जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस वीरवार दोपहर चनणी के पास टायर पंक्चर होने के कारण बीच सड़क पर खड़ी हो गई। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बस के बीच रास्ते में खराब होने से यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क संकरी होने के कारण अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। बाद में टायर बदलने के बाद बस को आगे रवाना किया गया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
स्थानीय लोगों अमित कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार का कहना है कि भरमौर जैसे दुर्गम क्षेत्र में परिवहन निगम की बसें अक्सर खराब हो जाती हैं जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार तकनीकी खराबी आने से सफर जोखिम भरा बनता जा रहा है। लोगों ने कहा कि कुछ ही दिनों में श्री मणिमहेश यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में यदि पुराने और तकनीकी रूप से कमजोर वाहनों का संचालन जारी रहा तो यात्रा के दौरान जाम और अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की है कि जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्रों, विशेषकर भरमौर रूट पर, बेहतर स्थिति वाली बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध परिवहन सुविधा मिल सके।